सूरजपुर में प्रशासनिक फेरबदल:चार जनपद पंचायतों के सीईओ के हुए तबादले, सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

सूरजपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चार जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। डॉ. नृपेन्द्र सिंह को जनपद पंचायत ओड़गी से प्रतापपुर स्थानांतरित किया गया है। निलेश कुमार सोनी को भैयाथान से ओड़गी भेजा गया है। विनय कुमार गुप्ता को प्रेमनगर से भैयाथान का दायित्व दिया गया है। जनपद पंचायत रामानुजनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय राय को प्रेमनगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य ग्रामीण विकास और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *