सूरजपुर में 660 परिवारों को मिला आवास:कलेक्टर ने कार्यों की समीक्षा की, समाधान शिविर में आए 21 आवेदन; कैदियों के लिए विशेष कार्यक्रम

सूरजपुर जिले में केंद्रीय पंचायत एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2250 परिवारों को उनके घर में प्रवेश कराया। ‘मोर आवास मोर अधिकार’ अभियान के अंतर्गत हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी दी गई। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गृह प्रवेश उत्सव में 3 लाख 700 आवास स्वीकृत किए गए। सूरजपुर में सर्वाधिक 660 परिवार, ओड़गी में 430, प्रेमनगर में 410, भैयाथान में 350, रामानुजनगर में 250 और प्रतापपुर में 150 परिवारों को लाभ मिला। कलेक्टर ने ली बैठक सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा की। सभी संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। सुशासन तिहार के तहत आए आवेदनों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा। सभी प्रकरणों को समय सीमा में निपटाने के लिए कहा। विधिक सेवा प्राधिकरण का विशेष आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशन में जिला जेल सूरजपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनीता वार्नर ने जेल लीगल एड क्लीनिक के कामकाज को मजबूत करने की योजना के तहत कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद कैदियों को प्रभावी कानूनी सेवाएं और सहायता प्रदान करना है। इससे बंदियों को अपने अधिकारों की जानकारी मिल सकेगी और वे कानूनी सहायता का लाभ उठा सकेंगे। सूरजपुर में समाधान शिविर का आयोजन सूरजपुर के मंगल भवन में सुशासन तिहार 2025 के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न वार्डों से कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए। जिला प्रशासन ने आम जनता की समस्याओं और मांगों को सुनने का प्रयास किया। नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। वार्ड क्रमांक 10 में सीसी रोड निर्माण की मांग की गई। कुछ लोगों ने राशन कार्ड से नाम जोड़ने और हटाने की समस्या बताई। भूमि प्रदाय की मांग भी रखी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *