सूरजपुर में BJP प्रत्याशी ने छुए कांग्रेस नेता के पैर:एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी, प्रचार के दौरान लिया आशीर्वाद; मोनिका सिंह-सतवंत सिंह के बीच मुकाबला

सूरजपुर जिला पंचायत चुनाव में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 से बीजेपी विधायक रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह मैदान में है। मंगलवार को प्रचार के दौरान मोनिका ने कांग्रेस के पूर्व विधायक खेलसाय सिंह का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसकी तस्वीर भी सामने आई है। इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री स्वर्गीय तुलेश्वर सिंह के पुत्र सतवंत सिंह की बहन और कांग्रेसी नेत्री शशि सिंह ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने अपने भाई और रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह, दोनों को चुनाव लड़ने पर बधाई दी और कहा कि दोनों भविष्य में बड़े नेता बनेंगे। यह तस्वीर लोकतंत्र की असली खूबसूरती – कांग्रेस शशि सिंह ने वर्तमान राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आजकल लोग एक-दूसरे को दुश्मन की तरह देखते हैं, लेकिन यह तस्वीर लोकतंत्र की असली खूबसूरती को दर्शाती है। नामांकन के आखिरी दिन यह दृश्य राजनीति में मानवीय मूल्यों और सम्मान की महत्ता को रेखांकित करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *