सूरमा हॉकी क्लब ने अटैकिंग गेम के साथ मैच की शुरुआत की। दिल्ली एसजी पाइपर्स पर दबाव बनाए रखा। छठे मिनट में शार्लेट एंगलबर्ट ने लो रिवर्स शॉट के जरिए गोलकीपर बिचू देवी खारिबाम को चकमा देते हुए खाता खोला। इसके बाद एंगलबर्ट और शार्लेट स्टैपेनहॉर्स्ट ने पाइपर्स के खिलाफ गोल करने के प्रयास जारी रखे। इस बीच बिचू के एक बचाव के बाद गेंद सोनम के पास पहुंची, जिसे उसने गोल में तब्दील कर सूरमा की बढ़त 2-0 कर दी। अगले ही मिनट में एंगलबर्ट ने ड्रिबलिंग करते हुए स्टैपेनहॉर्स्ट को पास दिया, जिन्होंने गेंद को गोल के पास से क्रॉस किया और सोनम ने इसे गोल में बदल दिया। पहले क्वार्टर में सूरमा ने 3-0 की बढ़त बना ली। दूसरे क्वार्टर में भी सूरमा का आक्रमण जारी रहा। एंगलबर्ट और स्टैपेनहॉर्स्ट ने एक साथ कई शॉट्स लगाए, लेकिन पाइपर्स की गोलकीपर बिचू और उनकी डिफेंस ने अच्छा बचाव किया। इस बीच पाइपर्स को भी गोल करने के कई मौके मिले। लेकिन गोल करने से चूके। तीसरे क्वार्टर में पाइपर्स ने हवा में लंबे पास का सहारा लिया। इसमें दिल्ली एसजी पाइपर्स की ओर से संगीता कुमारी ने एक गोल किए। इसके बाद पाइपर्स ने और आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन सूरमा की टीम ने बेहतर डिफेंस किया। मैच खत्म होने से 50 सेकेंड पहले सूरमा को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसमें पेनी स्क्विब ने गोल करते हुए स्कोर 5-1 कर दिया। अटैक व बढ़िया डिफेंस से जीते -सलीमा टेटे, विनिंग कैप्टन, सूरमा क्लब गलतियों में सुधार करेंगे प्लेयर ऑफ द मैच पिछले मैच में हमारी एनर्जी कम थी, आज हम पूरी ऊर्जा के साथ उतरे थे : सोनम मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाती युवतियां। सूरमा हॉकी क्लब और दिल्ली एसजी पाइपर्स के बीच खेला गया मैच


