सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई या सिटिंग जज से जांच कराई जाए : मरांडी

रांची| प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं हुआ है, बल्कि उसका मर्डर किया गया है। यह हत्या किसी अपराधी ने नहीं, वर्दी में छुपे कुछ लोगों ने की है। यह ऐसे लोग हैं, जिन्हें डर है कि आदिवासियों की आवाज उनके कान के पर्दे न हिला दें। मरांडी ने कहा कि सूर्या हांसदा की पत्नी और मां की बस एक ही मांग है कि इस कृत्य की सीबीआई से जांच कराई जाए। मरांडी ने सीएम से कहा है कि अगर सीबीआई से जांच नहीं करा सकते, तो हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में इसकी जांच कराएं, ताकि सच सबके सामने आ सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *