सूर्य एनक्लेव में 1 जनवरी से सड़क निर्माण शुरू होगा, रेजिडेंट्स ने रखे रोशनी व सफाई के मुद्दे

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की कॉलोनी सूर्य एनक्लेव के निवासियों ने वीरवार को सड़क, सफाई और रोशनी से जुड़े मुद्दे आप के हल्का प्रभारी नितिन कोहली के सामने रखे। सूर्य एनक्लेव वेलफेयर सोसायटी का डेलीगेशन उनके पास इन मुद्दों को लेकर पहुंचा। इस दौरान कोहली ने बताया कि कॉलोनी में 5 करोड़ 10 लाख रुपए की विकास योजना मंजूर की गई है और 1 जनवरी से निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने सभी एस्टीमेट फाइलों की जांच की और लोगों के बीच रखकर उन्हें जानकारी दी। कोहली ने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाएंगे। सूर्य एनक्लेव वेलफेयर सोसायटी के प्रधान राजीव धमीजा और डेलीगेशन इस बैठक में शामिल रहे। नगर निगम के अधिकारी भी मीटिंग में उपस्थित थे। इससे पहले सूर्य एनक्लेव की देखरेख का जिम्मा जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से लेकर नगर निगम को दे दिया गया था। बैठक में निगम के निगरान इंजीनियर राहुल धवन, जेई रामपाल, जेई सुशविंद्र के अलावा निवासी गुलशन अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, एमएल अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, निखिल अग्रवाल, पवन सेतिया, अरविंद गुप्ता, रोहित गुप्ता और अंकुश अग्रवाल भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *