लुधियाना| सेंट्रल जेल लुधियाना में बंद एक हवालाती कैदी की सोमवार को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह पुत्र भगवंत सिंह के रूप में हुई है। जेल सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को जसप्रीत की तबीयत अचानक खराब हुई। उसकी हालत तेजी से बिगड़ती देख जेल प्रशासन ने इमरजेंसी मेडिकल टीम को तुरंत अलर्ट किया और उसे पुलिस एस्कॉर्ट के साथ एम्बुलेंस में सिविल अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही जसप्रीत की हालत और गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


