जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, सेंट्रल टाउन में नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में मंगलवार रात को गुरमत समागम करवाया। कीर्तन दरबार में भाई तरनवीर सिंह रब्बी लुधियाना वाले, डॉक्टर परमजीत सिंह, भाई शनबीर सिंह के रागी जत्थों ने इलाही बाणी का कीर्तन किया। स्टेज सचिव की सेवा गुरुद्वारा साहिब के जनरल सेक्रेटरी परमिंदर सिंह डिंपी ने निभाई। उन्होंने संगत से अपील की कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में घर-घर सहज पाठ शुरू करें। प्रधान चरणजीत सिंह ने समागम में आई संगत का धन्यवाद किया।इस मौके पर जतिंदर सिंह खालसा, बलजीत सिंह सेठी, रजिंदर सिंह बेदी, बलबीर सिंह, गुरमिंदर सिंह मौजूद रहे।


