अलवर| सेंट एंसलम्स स्कूल के क्रीड़ांगन में शनिवार को प्रिंसीपल फादर रेनीश जोसफ ने फीता काटकर क्रिकेट पिच का उद्घाटन किया। फादर रेनीश ने क्रिकेट मैच के पूर्वाभ्यास और कौशल विकास की दृष्टि से इस पिच को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर टीचर्स के मध्य मैत्री मैच खेला गया। मैच वाइस प्रिंसीपल फादर भूपेंद्र सिंह की एकादश टीम ने जीत लिया।


