सेंट जेवियर्स में कार्यक्रम का आयोजन

धमतरी | सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमतरी में हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम चेयरमैन डॉ. एएफ पिंटो एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ग्रेस पिंटो के निर्देशन में हुआ। आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में हिन्दी भाषा के महत्व और उसके विकास के प्रति जागरूकता की भावना को विकसित करना था। कार्यक्रम का संपादन हिन्दी भाषा में ही किया गया। 10वीं की छात्रा अंकिता भोजवानी ने हिन्दी भाषा के महत्व को बताया। तीसरी के बच्चों ने हिन्दी गीत प्रस्तुत किया। 9वीं के छात्रों ने हिन्दी मुहावरों पर प्रहसन प्रस्तुत किया। हिन्दी भाषा पर भाषण तथा कविता वाचन की भी प्रतियोगिता आयोजित की गई। संस्था प्राचार्य तृप्ति राय ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा, राजभाषा होने के साथ-साथ सांस्कृतिक विकास की आधार है। इसका प्रयोग हमें शुद्ध, सम्यक और प्रभावी ढंग से करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *