सेंट पाल्स स्कूल की प्राचार्य से 22 लाख की ठगी:ठग ने पहले 730 रुपए ट्रांसफर किए, फिर किश्तों में इन्वेस्ट करवाए 22 लाख; पैसा नहीं आने पर पीड़ित परिवार पहुंचा थाना

इंस्टाग्राम व फेसबुक आई डी में जाकर लाइक व शेयर टास्क पूरा करने पर मुनाफा देने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेंट पाल्स स्कूल की प्राचार्य मनीषा कुलदीप से 22 लाख की ठगी कर ली। प्राचार्य ने मामले की शिकायत सरस्वती नगर पुलिस को की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। प्राचार्य मनीषा कुलदीप ने पुलिस को बताया, कि वो भवानी नगर कोटा में रहती है। उन्हें साइबर ठगों ने पहले 20 सितंबर को क्वालिटी टास्क लिंकेज नामक एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। जिसमें लोग ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर इनकम के बारे में बात करते थे। यह देखकर वह भी तैयार हो गईं। तब इंस्टाग्राम व फेसबुक आईडी में जाकर लाइक व शेयर करने कहा गया और अकाउंट डिटेल लिए गए। पहले उन्हें 150 रुपए और इसके बाद 5 सौ जमा कराने पर 730 रुपए का भुगतान भी किया गया। इसके बाद और बड़ी रकम जमा करने कहा गया। ठगों की बातों में आकर उन्होंने पहली बार में पांच लाख जमा किया और फिर धीरे–धीरे उन्होंने लोन लेकर और अपने पति और भाई से लेकर 22 लाख 11 हजार रुपए जमा करवा दिए। प्राचार्य के पैसे जमा करने के बाद साइबर ठगों ने पैसा रिफंड नहीं किया और रजिस्ट्रेशन के नाम पर लगातार पैसे जमा करने का दबाव बनाने लगे। आरोपियों की इस हरकत से प्राचार्य को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने पैसा मांगा। प्राचार्य के पैसे मांगने पर आरोपियों ने ग्रुप में रिप्लाई देना बंद कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों की इस हरकत के बाद पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। ठगों ने इन खातों में जमा कराए पैसे पुलिस की जांच में सामने आया है, कि ठगों ने कर्नाटक बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बंधन बैंक, केनरा बैंक और किशन कुमार नाम के व्यक्ति के खाते में पैसे जमा किए है। पुलिस इन खातों की जांच कर रही है। केस दर्ज करके की जा रही जांच सरस्वती नगर पुलिस के अनुसार प्राचार्य की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील राजधानीवासियों से की है। 2025 में जिले में 11 करोड़ से ज्यादा की ठगी साइबर ठगी क्राइम के आकंड़ों के मुताबिक, ठगों और उनके पैटर्न को लेकर पुलिस लगातार जिलेवासियों को जागरूक कर रही है। पुलिस के जागरूकता अभियान के बाद भी ठग लगातार जिलेवासियों को ठग रहे है। पुलिस के मुताबिक साल 2025 में रायपुर जिले में 11 करोड़ से ज्यादा ठगी की मामला सामने आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *