सेंट मैरी, अपोलो कॉन्वेंट समेत 4 स्कूल बने विजेता:अलग-अलग आयु वर्ग में दिया पुरस्कार, बालाघाट मास्टर कप इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

बालाघाट स्थित पुलिस लाइन मैदान में खेली गई बालाघाट मास्टर कप इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार शाम 5 बजे समापन हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन अलग-अलग आयु वर्ग में किया गया था, जिसमें बालक और बालिका वर्ग की टीमें शामिल हुई थीं। आखिर में पुरस्कार वितरण किया गया। जिला फुटबॉल एसोसिएशन सचिव सुनील यादव ने बताया कि 13 दिसंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित बालाघाट मास्टर कप इंटरस्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल कनकी, गुरुदेव इंटरनेशनल स्कूल कायदी, सेंट मैरी स्कूल बालाघाट, बालाघाट इंग्लिश स्कूल, आरएनटी स्कूल भरवेली मॉयल, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भरवेली, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, अपोलो कॉन्वेंट स्कूल बालाघाट, शासकीय कन्या परिसर की टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें 14 साल, 16 साल, 18 साल आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं की टीमों के बीच मैच खेले गए। फाइनल में आरएनटी स्कूल भरवेली, कन्या शाला परिसर गोंगलई, सेंट मैरी और अपोलो कॉन्वेंट की टीम विजेता रही। किसने, किसे पराजित किया इसमें अलग-अलग आयु वर्ग का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया। इसमें 14 वर्ष बालक वर्ग में आरएनटी स्कूल भरवेली ने 14-2 से सेंट मैरी स्कूल को पराजित किया। इसी तरह, 14 वर्ष बालिका वर्ग में शासकीय कन्या परिसर ने 3-1 से सेंट मैरी स्कूल, 16 वर्ष कन्या वर्ग में कन्या परिसर गोंगलई ने 1-0 से सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल, 16 वर्ष बालक वर्ग में सेंट मैरी स्कूल ने 2-0 से इंग्लिश स्कूल को पराजित किया, जबकि 18 वर्षीय बालक वर्ग का फायनल मुकाबला अपोलो काॅन्वेंट स्कूल ने ट्रायब्रेकर में 2-0 से पराजित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *