सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल ने ‘परवरिश’ थीम पर वार्षिकोत्सव मनाया:300 स्टूडेंट्स ने रंगारंग प्रस्तुति के माध्यम से बचपन, प्रकृति से दोस्ती,सोशल मीडिया,गुरु शिष्य,भारतीय सेना के महत्व को दर्शाया

सी-स्कीम स्थित सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल का सोमवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। परवरिश थीम पर आयोजित इस वार्षिकोत्सव में स्कूल के 300 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष राजस्थान हाउसिंग बोर्ड सरदार अजय पाल सिंह ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट मौजूदगी स्कूल प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष राजस्थान अल्प संख्यक आयोग सरदार जसबीर सिंह की रही। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह ने बच्चों को नैतिक मूल्यों पर चलने और उन्हें जीवन में अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने ईमानदारी, देश प्रेम और गुरू शिष्य प्रणाली को सुदृढ बनाने का संदेश दिया साथ ही बच्चों के सर्वागीण विकास व राष्ट्रीय नीति 2020 को स्कूल में क्रियान्वित करने को एक बडा उद्देश्य बताया तथा विज्ञान एवं तकनीकी की शिक्षा, संस्कारों को विकसित करने पर जोर दिया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य ’परवरिश’ थीम के माध्यम से बच्चों के शैक्षणिक, शारीरिक, मानसिक, और भावनात्मक विकास को बढ़ावा देना, सच्चाई, ईमानदारी, सम्मान की शिक्षा देना बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाकर स्वतंत्र व जिम्मेदार नागरिक बनाना, माता-पिता और बच्चों के बीच एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार को बढ़ावा देना, गुरु एवं शिष्य के माध्यम से नैतिक मूल्यों का विकास करना है। छात्र-छात्राओं को वर्तमान युग की वैज्ञानिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा रोबोटिक एजुकेशन के बारे में भी शिक्षा देना स्कूल का उद्देश्य रहा। कार्यक्रम का आकर्षण विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम – बचपन, प्रकृति से दोस्ती, महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा, सोशल मीडिया का महत्व, गुरु शिष्य की भूमिका, भारतीय सेना का महत्व, संगीतमय योग महत्त्व, अनेकता में एकता को पिरोने वाले भारत की गाथा आदि पर आधारित रंगमंच पर विभिन्न लघु नाटिका और नृत्य प्रस्तुत किए गये।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *