सेंसपुरा में सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाया:ग्रामीणों ने कलेक्टर से सिवायचक भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की थी

सेंसपुरा राजस्व ग्राम में सार्वजनिक भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। इस दौरान खसरा संख्या 638/305 पर किए गए अवैध निर्माण को हटा दिया गया। ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर कमल राम मीना से सिवायचक भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर मीना ने गुरुवार को तहसीलदार हनुत सिंह को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के बाद ब्यावर की तहसील टीम ने नगर परिषद ब्यावर के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के तहत खसरा संख्या 638/305 पर लगभग 15×10 फीट क्षेत्रफल में बने अवैध निर्माण को हटाया गया। इसके साथ ही, भूमि को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया। इस अभियान में देलवाड़ा गिरदावर चैतन्य प्रकाश पारीक, लसाड़िया पटवारी पंकज कुमावत और नगर परिषद के जेईएन कपिल गोरा सहित अन्य टीम सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक और राजस्व भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *