हफ्ते को तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 24 दिसंबर को सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 85,650 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 40 अंक की तेजी है, ये 26,220 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी है। निफ्टी के 50 में से 34 शेयर्स चढ़ें हैं। NSE के मीडिया, मेटल और रियल्टी इंडेक्स ऊपर हैं। IT में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में तेजी मंगलवार को DIIs ने ₹3,812 करोड़ के शेयर्स खरीदे कल बाजार फ्लैट बंद हुआ था हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी 23 दिसंबर को शेयर बाजार में करीब 400 अंक का उतार-चढ़ाव रहा। सेंसेक्स 43 अंक गिरकर 85,525 पर बंद हुआ। निफ्टी में 5 अंक की तेजी रही, ये 26,177 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 नीचे बंद हुए। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एयरटेल में 1.5% तक गिरावट रही। ITC, अल्ट्राटेक सीमेंट और TMPV 1% बढ़कर बंद हुए। निफ्टी के 50 में से 26 शेयर्स गिरकर बंद हुए। NSE के IT, फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में आज गिरावट रही। वहीं, FMCG, मीडिया और मेटल ऊपर बंद हुए।


