सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की तेजी:निफ्टी भी 10 अंक चढ़ा, प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 20 जनवरी को सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,720 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 10 अंक की तेजी है, ये 23,210 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 में तेजी और 35 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा 1.57% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में तेजी स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स IPO के लिए आज बोली लगाने का आखिरी दिन स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के लिए आज बोली लगाने का आखिरी दिन है। पिछले 2 कारोबारी दिन यह IPO टोटल 32.23 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू सबसे ज्यादा 31.22 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसके साथ ही क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 0.31 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 77.16 गुना सब्सक्राइब हुआ। पूरी खबर पढ़ें… शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले शुक्रवार यानी 17 जनवरी को सेंसेक्स 423 अंक की गिरावट के साथ 76,619 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 109 अंक की गिरावट रही, ये 23,201 के स्तर पर बंद होगा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी और 21 में गिरावट थी। जबकि, एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ था। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.17% की गिरावट थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *