सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 50 अंक लुढ़का, ऑटो और एनर्जी शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 6 जनवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 85,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 26,200 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और एनर्जी शेयर्स में बिकवाली है। अडाणी एंटरप्राइजेज के पब्लिक बॉन्ड इश्यू में निवेश का मौका
अडाणी ग्रुप की मुख्य कंपनी ‘अडाणी एंटरप्राइजेज’ का पब्लिक बॉन्ड इश्यू यानी NCD आज से खुलेगा। इसमें 19 जनवरी तक निवेश कर पाएंगे। NCD में निवेश करने के लिए कम से कम 10,000 रुपए लगाने होंगे। इसके बाद 1,000 रुपए के मल्टीपल में निवेश बढ़ाया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें ग्लोबल मार्केट में तेजी 5 जनवरी को FII ने ₹3,268 करोड़ के शेयर्स बेचे कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 5 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 322 अंक गिरकर 85,439 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 78 अंक की गिरावट रही, ये 26,250 के स्तर पर बंद हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *