सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 80 अंक गिरा, रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स आज यानी 11 फरवरी को 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,060 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 80 अंक की गिरावट है, ये 23,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 में तेजी और 30 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर 1.01% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले कल यानी 10 फरवरी को सेंसेक्स 548 अंक की गिरावट के साथ 77,311 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 178 अंक की गिरावट थी, ये 23,381 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी थी। एनर्जी, IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट थी। टाटा स्टील और पावरग्रिड के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *