सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 100 अंक लुढ़का, IT और ऑटो शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 8 जनवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 84,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 26,050 पर कारोबार कर रहा है। आज IT, ऑटो और एनर्जी शेयर्स में गिरावट है। कल से ओपन होगा भारत कोकिंग कोल का IPO
कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का IPO कल यानी 9 जनवरी से ओपन होगा। यह इश्यू 13 जनवरी तक खुला रहेगा। कंपनी इसके जरिए 1,071.11 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार 7 जनवरी को DII ने ₹2,992 करोड़ के शेयर्स खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 7 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स करीब 102 अंक की गिरावट के साथ 84,961 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 37 अंक की गिरावट रही, ये 26,140 के स्तर पर बंद हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *