सेंसेक्स में 250 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 80 अंक गिरा, ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा लुढ़का

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 30 दिसंबर को सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 78,440 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 80 अंक की गिरावट है, ये 23,730 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट और 14 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा 0.59% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार इंडो फार्म इक्विपमेंट का IPO कल ओपन होगा इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO कल यानी 31 दिसंबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 2 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 7 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 27 दिसंबर को सेंसेक्स 226 अंक की तेजी के साथ 78,699 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 63 अंक की तेजी रही, ये 23,813 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में फार्मा सेक्टर सबसे ज्यादा 1.30% की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *