सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की तेजी:ये 77,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा, बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा बढ़त

शेयर बाजार में आज यानी 16 जनवरी को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये के 23,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। आज एशियाई बाजारों में तेजी स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का IPO आज से ओपन
स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड का IPO आज यानी 16 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 20 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 23 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 15 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 224 अंक की तेजी के साथ 76,724 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 37 अंक की तेजी रही, ये 23,213 के स्तर पर बंद हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *