सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 250 अंक गिरा, मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 3 फरवरी को सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,790 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंक की गिरावट है, ये 23,230 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में गिरावट और 5 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 3.19% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। विदेशी निवेशकों ने ₹1,327.09 करोड़ के शेयर बेचे इस हफ्ते 748 कंपनियां वित्त वर्ष 2024-25 के तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी इस हफ्ते 748 कंपनियां वित्त वर्ष 2024-25 के तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के नतीजे जारी करेंगी। इनमें कुछ बड़ी कंपनियों जैसे- एशियन पेंट्स, टाइटन, एयरटेल, पावर ग्रिड, डिवीज लैब्स, टाटा पावर, टोरेंट पावर, इन्फो एज, स्विगी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI),ITC, ट्रेंट, ब्रिटानिया, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC), महिंद्रा एंड महिंद्रा, NHPC, ऑयल इंडिया के अर्निंग पर बाजार की नजर रहेगी। इससे पहले, पिछले हफ्ते ICICI बैंक, ICICI बैंक, बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर, इंडियन ऑइल, टाटा मोटर्स, डाबर जैसी कंपनियों के नतीजे बाजार उम्मीद के मुताबिक रहे, जिसके चलते बाजार में तेजी देखने को मिली थी। शनिवार को फ्लैट बंद हुआ था बाजार इससे पहले शनिवार यानी 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद सेंसेक्स 5 अंकों की तेजी के साथ 77,505 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 26 अंकों की गिरावट थी, ये 23,482 के स्तर पर बंद हुआ था। बजट के लिए मार्केट खासतौर पर शनिवार के दिन खुला था। वहीं, BSE मिडकैप 212 अंक की गिरावट के साथ 42,884 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में गिरावट और 22 में तेजी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *