सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 82,150 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 50 अंक चढ़ा, IT और मेटल शेयर्स में तेजी; बोराना वीव्स का IPO आज से ओपन

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 20 मई को सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 82,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 50 अंक की तेजी है, ये 24,980 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी है। टाटा स्टील, इंफोसिस और टेक महिंद्रा 1% ऊपर हैं। पावर ग्रीड, HDFC बैंक और रिलायंस का शेयर 1% गिरा है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में तेजी है। NSE का IT इंडेक्स 1% और मेटल 0.8% चढ़ें हैं। वहीं, ऑटो, मीडिया और रियल्टी में करीब 1% की गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में तेजी मई में घरेलू निवेशकों ने ₹23,061 करोड़ की खरीदारी की बोराना वीव्स लिमिटेड का IPO ओपन, 22 तक निवेश का मौका बोराना वीव्स लिमिटेड का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग आज से निवेशकों के लिए ओपन हो गया है। इन्वेस्टर इस इश्यू के लिए 22 मई तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी के शेयर 27 मई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी कुल 145 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी करीब 67 लाख फ्रेश शेयर्स जारी करेगी। इश्यू में कंपनी के मौजूदा निवेशक या प्रमोटर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचेंगे। पूरी खबर पढ़ें… सोमवार को 271 अंक गिरा था शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 19 मई को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 271 अंक नीचे 82,059 पर बंद हुआ। निफ्टी में 74 अंक की गिरावट रही, ये 24,945 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट रही। जोमैटो 3% फिसला। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और TCS में 2% तक की गिरावट रही। पावर ग्रिड, NTPC और बजाज फाइनेंस 1.3% ऊपर बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 नीचे बंद हुए। NSE के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.37% की गिरावट रही। मीडिया और ऑयल एंड गैस में भी मामूली गिरावट रही। जबकि, रियल्टी में 2.23%, सरकारी बैंकों में 1.48% और फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.62% की तेजी रही। ————————- ये खबर भी पढ़ें… 1. मिशन इम्पॉसिबल की टीम से सीखें स्मार्ट मनी मैनेजमेंट: पैसा बनाने के लिए एजेंट हंट की तरह बैकअप प्लान जरूरी, लॉन्ग टर्म नजरिए से मिलेगी कामयाबी हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग दर्शकों को खासा पसंद आ रही है। ये मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की 8वीं फिल्म है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक्शन से भरपूर फिल्म न केवल एंटरटेनमेंट करती है, बल्कि आपके वित्तीय जीवन के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण सबक देती है? पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO 21 मई को ओपन होगा: 23 मई तक निवेश का मौका, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,940 ; गाड़ियों के पार्ट्स बनाती है कंपनी डीजल-पेट्रोल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी​​​​​​ ​बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 21 मई को ओपन हो रहा है। निवेशक इस इश्यू के लिए 23 मई तक बोली लगा सकेंगे। 28 मई को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी कुल 2,150 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी करीब 23.89 करोड़ फ्रेश शेयर्स जारी करेगी। कंपनी के मौजूदा निवेशक या प्रमोटर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *