सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 84,550 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 30 अंक फिसला; मीडिया, रियल्टी और बैंकिंग में ज्यादा गिरावट

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी 30 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 84,550 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 30 अंक की गिरावट है, ये 25,910 पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट है। निफ्टी के 50 में 38 शेयर्स नीचे कारोबार कर रहे हैं। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरे हैं। मीडिया, रियल्टी और बैंकिंग में ज्यादा गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार घरेलू निवेशकों ने ₹2,644 करोड़ के शेयर्स खरीदे कल 345 अंक गिरकर बंद हुआ था बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 29 दिसंबर को सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 84,695 पर बंद हुआ है। निफ्टी में 100 अंक की गिरावट रही, ये 25,942 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 शेयर गिरावट में रहे। ऑटो, IT, फार्मा और रियल्टी शेयरों में गिरावट रही, अकेले मीडिया सेक्टर में तेजी देखने को मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *