सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 80,200 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; NSE के बैंकिंग, मीडिया और मेटल इंडेक्स में उछाल

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 29 अगस्त को सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 50 अंक की तेजी है, ये 24,550 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। कोटक बैंक, ITC और HUL के शेयरों में तेजी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, NTPC और बजाज फाइनेंस के शेयर 2% तक नीचे हैं। निफ्टी के 50 में 31 शेयरों में तेजी है, जबकि 19 नीचे कारोबार कर रहे हैं। NSE का FMCG इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.22% चढ़ा है। बैंकिंग, मीडिया और मेटल में भी तेजी है। ऑटो, IT और रियल्टी नीचे हैं। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार कल घरेलू निवेशकों ने ₹6,920 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे टैरिफ का असर- कल 706 अंक गिरा था बाजार आज यानी गुरुवार, 28 अगस्त को सेंसेक्स 706 अंक गिरकर 80,081 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में करीब 211 अंक की गिरावट रही, ये 24,501 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी रही। HCLटेक और TCS सहित कुल 7 शेयरों में 1% से 2.8% तक की गिरावट रही। टाइटन, LT में में 1.2% तक की तेजी रही। निफ्टी के 50 में 36 शेयर्स गिरे, जबकि 14 चढ़कर बंद हुए। NSE के सभी इंडेक्स में आज गिरावट रही। IT, बैंकिंग, FMCG और रियल्टी सबसे ज्यादा 1.5% तक गिरे। —————————- ये खबर भी पढ़ें… 26 और 28 अगस्त को बाजार में रिवर्सल की उम्मीद: जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल शेयर बाजार के लिए 25 अगस्त से शुरू होने वाले हफ्ते में दो दिन काफी अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक 26 और 28 अगस्त को बाजार में रिवर्सल दिख सकता है। वहीं 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के कारण बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा 4 कारोबारी दिन वाले इस हफ्ते में ग्लोबल मार्केट के संकेत, अमेरिकी टैरिफ से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पूरी एनालिसिस पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *