आज यानी गुरुवार 27 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 77,100 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। BSE के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट है। जोमैटो में तेजी और टाटा मोटर्स में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 नीचे हैं। सेक्टोरल इंडाइसेज में सबसे ज्यादा ऑटो सेक्टर 2.32% टूटा है। इसके अलावा, फार्मा, रियल्टी और FMCG में मामूली गिरावट है। अमेरिका में विदेशी कारों पर ट्रंप का 25% टैरिफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को विदेशों से आयात होने वाली कारों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इसका असर भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर पर दिख रहा है। इसमें 2% से ज्यादा की गिरावट है। जैगुआर और लैंडरोवर कार बेचने वाली कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर में आज करीब 6% की गिरावट है। ग्लोबल मार्केट गिरावट, FII की खरीदारी जारी… कल 728 अंक गिरा था सेंसेक्स लगातार 7 दिन तक तेजी के बाद कल यानी बुधवार (26 मार्च) को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 728 अंक नीचे 77,288 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 181 अंक की गिरावट रही, ये 23,486 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट 4 में तेजी रही। टॉप गेनर इंडसइंड बैंक के शेयर में 3.36% ऊपर बंद हुआ। जबकि NTPC और जोमैटो के शेयर 2.5% नीचे आ गए। NSE के 50 शेयरों में से 40 में गिरावट जबकि 10 में तेजी रही।


