सेंसेक्स 300 अंक ऊपर 80,800 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; NSE के ऑटो, FMCG और IT सेक्टर में तेजी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 5 मई को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स करीब 300 अंक ऊपर 80,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 24,430 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी है। एशियन पेंट्स, अडाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स के शेयर में 1% से ज्यादा की तेजी है। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 3.30% गिरा है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में तेजी है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में ऑटो, FMCG और IT सेक्टर में 1% की तेजी है। वहीं, मीडिया और बैंकिंग सेक्टर में मामूली गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में आज कारोबार नहीं शुक्रवार को बाजार में रही थी मामूली तेजी शुक्रवार, 2 मई को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 260 अंक चढ़कर 80,502 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 12 अंक की तेजी रही, ये 24,347 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 चढ़कर बंद हुए। अडाणी पोर्ट्स का शेयर 4.11%, बजाज फाइनेंस का 2.70%, SBI का 1.51% ऊपर रहे। इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, ITC, टाटा स्टील और मारुति सुजुकी 1% ऊपर बंद हुए। नेस्ले इंडिया, NTPC और कोटक बैंक के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में मेटल, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही। जबकि, IT, मीडिया और बैंकिंग शेयर में मामूली तेजी देखने को मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *