सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 82,170 के स्तर पर पहुंचा:निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर्स सबसे ज्यादा 3% तक चढ़े

शेयर बाजार में आज यानी 28 जनवरी (बुधवार) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 82,170 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, 25,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑयल एंड गैस, मीडिया, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर में 3% तक की तेजी है। सेंसेक्स 30 में से 21 शेयरों में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिल रही है। एक्सिस बैंक, BEL और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 2% तक की तेजी है। वहीं एशियन पेंट्स, मारुति और इंफोसिस के शेयर्स में 5% तक की गिरावट देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार 27 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने ₹3,068 करोड़ के शेयर्स बेचे कल सेंसेक्स 319 चढ़कर 81,857 के स्तर पर बंद हुआ था शेयर बाजार यानी 27 जनवरी (मंगलवार) को तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 319 चढ़कर 81,857 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 126 अंक चढ़ा, ये 25,175 के स्तर पर बंद हुआ था। मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 3% की तेजी रही। PSU बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 30 में से 18 शेयरों में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली थी। एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स और टेक महिंद्रा के शेयरों में 5% तक की तेजी रही। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर्स में 3% तक की गिरावट रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *