सेंसेक्स 314 अंक चढ़कर 81,101 पर बंद:निफ्टी में भी 95 अंक की बढ़त रही; IT, मेटल और फार्मा शेयरों में आज ज्यादा खरीदारी

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 9 सितंबर को सेंसेक्स 314 अंक चढ़कर 81,101 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 95 अंक की बढ़त रही, ये 24,869 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी और 10 में गिरावट रही। इंफोसिस का शेयर आज 5% चढ़कर बंद हुआ। अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, HCL टेक और TCS के शेयरों में 1%-3% तक की तेजी रही। ट्रेंट और जोमैटो के शेयर 1.5% नीचे बंद हुए। निफ्टी के 50 में 33 शेयरों में तेजी और 17 में गिरावट रही। NSE का IT इंडेक्स में 2.76% ऊपर बंद हुआ। मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर भी तेजी रही। ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी गिरकर बंद हुए। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार 8 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹3,014 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे कल सेंसेक्स 77 अंक चढ़कर 80,787 के स्तर पर बंद हुआ हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 8 सितंबर को सेंसेक्स 77 अंक चढ़कर 80,787 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 32 अंक की बढ़त रही, ये 24,773 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी और 15 में गिरावट रही। टाटा मोटर्स और महिंद्रा के शेयरों में 4% से ज्यादा की तेजी रही। मारुति और अडाणी पोर्ट्स 2% से ज्यादा चढ़े। वहीं, ट्रेंट, एशियन पेंट्स और HCL टेक में 4% तक की गिरावट रही। निफ्टी के 50 में 26 शेयरों में तेजी और 24 में गिरावट रही। NSE के मेटल इंडेक्स में सबसे 3.30% की तेजी रही। मेटल, बैंकिंग और रियल्टी इंडेक्स चढ़े हैं। IT, FMCG और फार्मा में गिरावट रही। ————————– ये खबर भी पढ़ें… शेयर बाजार में 10 सितंबर को हाई-मोमेंटम मूव्स की उम्मीद: जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल शेयर बाजार में कल से शुरू होने वाले हफ्ते में 10 सितंबर (±1 दिन) को हाई-मोमेंटम मूव्स दिख सकते हैं। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह ने अपनी वीकली मार्केट रिपोर्ट में इसकी संभावना जताई है। इसके अलावा महंगाई दर के आंकड़े, ग्लोबल मार्केट के संकेत, अमेरिकी टैरिफ से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पढ़ें पूरी एनालिसिस…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *