सेंसेक्स 500 अंक ऊपर 81,700 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 150 अंक चढ़ा, रियल्टी और फार्मा शेयरों में तेजी; बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO ओपन

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 21 मई को सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 150 अंक की तेजी है, ये 24,830 के स्तर पर है। सेंसेक्स 30 शेयरों में से 19 में तेजी है। सनफार्मा, MM, नेस्ले, HUL और HDFC बैंक करीब 1% ऊपर हैं। जबकि, इटरनल (जोमैटो), कोटक बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 1% की गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में तेजी है। NSE के फार्मा इंडेक्स में 1.51%, हेल्थ केयर में 1.26% और रियल्टी में 1.08% की तेजी है। IT, मेटल और सरकारी बैंकिंग सेक्टर में भी मामूली तेजी है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार 20 मई को विदेशी निवेशकों ने 10,016 करोड़ के शेयर बेचे बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO आज से ओपन, 23 तक निवेश का मौका डीजल-पेट्रोल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी​​​​​​ ​बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग आज यानी बुधवार (21 मई) से ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 23 मई तक बोली लगा सकेंगे। 28 मई को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी कुल 2,150 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी करीब 23.89 करोड़ फ्रेश शेयर्स जारी करेगी। कंपनी के मौजूदा निवेशक या प्रमोटर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचेंगे। पूरी खबर पढ़ें… बोराना वीव्स लिमिटेड के IPO का दूसरा दिन, 24 तक निवेश का मौका बोराना वीव्स लिमिटेड का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग आज से निवेशकों के लिए ओपन हो गया है। इन्वेस्टर इस इश्यू के लिए 22 मई तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी के शेयर 27 मई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी कुल 145 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी करीब 67 लाख फ्रेश शेयर्स जारी करेगी। इश्यू में कंपनी के मौजूदा निवेशक या प्रमोटर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचेंगे। पूरी खबर पढ़ें… मंगलवार करीब 900 अंक गिरा था बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी 20 मई को सेंसेक्स 873 अंक गिरकर 81,186 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 262 अंक की गिरावट रही, ये 24,684 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में गिरावट और 3 में तेजी रही। जोमैटो का शेयर 4.10% की गिरा। मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट सहित कुल 14 शेयरों में 2.8% तक गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 गिरकर बंद हुए। ऑटो, मीडिया और रियल्टी में करीब 2% की गिरावट रही। NSE के ऑटो सेक्टर में 2.17%, हेल्थकेयर में 1.41%, रियल्टी में 1.11%, मीडिया और फार्मा में 1.36% की गिरावट रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *