सेंसेक्स 800 अंक चढ़कर 81,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 200 अंक की तेजी; ऑटो और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा खरीदारी

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 2 मई को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा चढ़कर 81,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 24,550 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स का शेयर 3.30% ऊपर है। महिंद्रा, एक्सिस बैंक और इंफोसिस के शेयर में 1.3% तक की तेजी है। जोमैटो का शेयर 1.80% गिरा है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में बैंकिंग, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विसेज में 1% तक की तेजी है। मीडिया, मेटल और फार्मा सेक्टर में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार कल इन कंपनियों ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे, आज इनके शेयरों की चाल भी देख लें… बुधवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले के कारोबारी दिन यानी बुधवार, 30 अप्रैल को शेयर बाजार में मामूली गिरावट रही। सेंसेक्स 46 अंक गिरकर 80,242 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 2 अंक की गिरावट रही, ये 24,334 बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट रही। आज फाइनेंशियल और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिली। बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर 5% से ज्यादा गिरे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *