सेक्रेड हार्ट स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों ने मॉडलों में दिखाई अपनी वैज्ञानिक सोच

भास्कर न्यूज| कोडरमा सेक्रेड हार्ट स्कूल में कक्षा 5 से लेकर 11वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों में उनकी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने नेचर कंजर्वेशन, पर्यावरण संरक्षण, लाइटिंग डिटेक्टर, अर्थक्वेक अलार्म, क्रॉप प्रोटेक्शन, फायर अलर्ट, कार्डियक अरेस्ट एप सहित कई अन्य उपयोगी और रोचक मॉडल प्रस्तुत किए। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। कक्षा 5 से 6 के वर्ग में सुष्मिता एवं ग्रुप ने प्रथम स्थान, निधि ने द्वितीय तथा अन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 से 8 के वर्ग में अमित कुमार, आर्यन एवं बसु गौतम ग्रुप को प्रथम, हरनेक एवं अपराजिता ग्रुप को द्वितीय तथा तृतीय स्थान मिला। वहीं कक्षा 9 से 11 के वर्ग में आतिफा आर्ची एवं अक्शा ग्रुप ने प्रथम, सौम्या ग्रुप ने द्वितीय और क्वाजी अर्श अहमद ग्रुप ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए सभी मॉडलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन मॉडलों में बच्चों की वैज्ञानिक सोच स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है और उनकी समझ विकसित होती है। प्रदर्शनी की तैयारी शिक्षिका नीतिका सिंह, प्रियंका मित्रा विश्वास, विक्रम कुमार, टिंकू कुमार, सुमित साव और फैयाज कैसर के निर्देशन में की गई थी। उपप्राचार्य प्रवीण कुमार ने भी बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों की प्रशंसा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *