सेड़वा की घटना को लेकर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन:जिला अस्पताल में 2 घंटे ओपीडी बंद रही, मरीज हुए परेशान

सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में आज बाड़मेर की सेड़वा CHC में हुई घटना को लेकर डॉक्टरों ने विरोध-प्रदर्शन किया। यहां सोमवार सुबह डॉक्टरों ने पेन डाउन प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉक्टर्स ने दो घंटे ओपीडी का बहिष्कार कर सांकेतिक विरोध जताया। जिसके बाद CMHO के नाम PMO को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला अस्पताल में मरीज इधर-उधर घूमते और परेशान होते दिखाई दिए। हालांकि दो घंटे बाद फिर से ओपीडी शुरू हो गई। SDM के खिलाफ कार्रवाई की मांग जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने ज्ञापन में बताया कि हाल ही में बाड़मेर की सेड़वा CHC में डॉ. रामस्वरूप के साथ SDM बद्रीनारायण विश्नोई ने अभद्रता की थी। जिससे डॉक्टरों का मनोबल प्रभावित हुआ है। इसी के विरोध में सवाई माधोपुर में डॉक्टर्स एसोसिएशन ने दो घंटे पेन डाउन कर सांकेतिक विरोध जताया है। डॉक्टरों ने SDM विश्नोई के खिलाफ डॉ. रामस्वरूप के अपमान करने, उत्पीड़न एवं राज्यकार्य में बाधा डालने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। डॉक्टर्स का कहना है कि अगर SDM के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर डॉक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उल्लेखनीय है कि SDM बद्रीनारायण विश्नोई सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर SDM के पद पर भी रह चुके हैं। यहां वे बजरी परिवहन रोकने के चलते चर्चाओं में रहे थे। यह भी पढ़ें SDM की डॉक्टर को फटकार, पुलिस के हवाले कर दूंगा:डॉक्टर बोला-चेक कर लिया, 250 की ओपीडी, एक मरीज पर खड़ा नहीं रह सकता बाड़मेर जिले के सेड़वा उपखंड के एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई सेड़वा हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान बेड पर एक महिला सो रही थी। उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। इस पर एसडीएम ने ओपीडी रूम में जाकर डॉक्टर को जबरदस्त लताड़ लगाई।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर …

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *