सेनचुवा के ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

डांडेसरा| सेनचुवा में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों ने मिलकर पौधरोपण किया। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने गांव के अलग-अलग स्थानों पर नीम, गुलमोहर, जामुन, गूलर और बेल के पौधे लगाए। इस मौके पर लोगों को स्वच्छ हवा और साफ पर्यावरण की जरूरत समझाई गई। सभी से अपील की गई कि वह पर्यावरण को बचाने में योगदान दें। सेनचुवा के सरपंच जितेन्द्र साहू, रूपन साहू, सोमनाथ जलक्षत्री, भुखन मंडावी, अभयराम ध्रुव, विक्रम साहू, गिरधारी साहू, मानसिंह ध्रुव, भोजेश्वरी, उर्वशी और लुकेश्वरी साहू ने भी पौधरोपण में भाग लिया। पौधों की व्यवस्था टोकेश्वर नेताम की निजी नर्सरी से निशुल्क की गई। नेताम ने कहा कि हर व्यक्ति यदि हर साल 10 पेड़ लगाए तो पर्यावरण संतुलन बना रहेगा और जीवन में खुशहाली आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *