सेना का फिटनेस और पर्यावरण के लिए अनूठा अभियान:जयपुर में 100 सैनिकों ने 20 किमी की साइकिल यात्रा कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जयपुर में भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान की CHO LA वॉरियर्स बटालियन ने एक अनूठी पहल की। बटालियन ने हिंदायन एनजीओ के साथ मिलकर सोमवार को अल्बर्ट हॉल पर एक साइकिल अभियान का आयोजन किया, जिसमें भारतीय सेना और वायु सेना के करीब 100 जवानों ने हिस्सा लिया। सुबह 6:30 बजे ऐतिहासिक एल्बर्ट हॉल से शुरू हुआ यह अभियान पत्रिका गेट तक गया और फिर वापस एल्बर्ट हॉल पहुंचकर सुबह 8:00 बजे संपन्न हुआ। कुल 20 किलोमीटर की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रम सिंह योगी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में CHO LA वॉरियर्स बटालियन की टीम ने बेहतरीन प्रबंधन का परिचय दिया। मीडिया कोऑर्डिनेटर नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि अभियान पूरी तरह सफल रहा। पर्यावरण और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करने वाले हिंदायन एनजीओ ने कार्यक्रम को लॉजिस्टिक और प्रचार सहयोग दिया। यह अभियान न सिर्फ सैनिकों के बीच टीम भावना को मजबूत करने में सफल रहा, बल्कि आम नागरिकों को भी पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के रूप में साइकिल के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करने में कामयाब रहा। कार्यक्रम ने सेना के धैर्य, अनुशासन और संकल्प का भी प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *