भारतीय सेना ने सोमवार को ऑपरेशन महादेव के तहत श्रीनगर के लिडवास इलाके में छिपे 3 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया। चिनार कॉर्प्स ने X पर इसकी जानकारी दी। मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक सेना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है कि मारा गया आतंकी हासिम मूसा ही था। आर्मी प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों की पहचान करने की कोशिश जारी है। हालांकि बाकी दो में से एक आतंकी के 2024 के सोनमर्ग सुरंग प्रोजेक्ट पर हुए हमले में शामिल होने की बात कही जा रही है। आतंकियों के पास से अमेरिकी M4 कार्बाइन, AK-47, 17 राइफल और ग्रेनेड मिले हैं। कुछ और संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है। सेना मंगलवार को ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दे सकती है। सेना के मुताबिक, सुबह 11 बजे खुफिया जानकारी मिलने के बाद लिडवास में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान दूर से दो बार फायरिंग की आवाज सुनी गई थी। इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। ऑपरेशन महादेव की बड़ी बातें… आतंकियों के खात्मे पर चिनार कॉर्प्स की पोस्ट… मैप से समझिए एनकाउंटर कहां हुआ… ऑपरेशन महादेव से जुड़ी 3 तस्वीरें… पहलगाम हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। आतंकियों ने पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर चुन-चुनकर निशाना बनाया था। घटना पहलगाम शहर से 6 किलोमीटर दूर बायसरन घाटी में हुई थी। जांच में तीन आतंकियों के नाम सामने आए थे हमले के बाद हुई जांच में तीन आतंकियों के नाम सामने आए थे। 24 अप्रैल को अनंतनाग पुलिस ने 3 स्केच जारी किए। इसमें तीन आतंकियों के नाम थे, अनंतनाग का आदिल हुसैन ठोकर, हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली उर्फ तल्हा भाई। मूसा और अली पाकिस्तानी हैं। मूसा पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप में कमांडो रह चुका है। इन पर 20-20 लाख रुपए का इनाम भी रखा गया है। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि NIA ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उन्होंने इन्हीं तीन आतंकियों के नाम उजागर किए या किन्हीं और आतंकियों के। अनंतनाग पुलिस ने तीन संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए थे… पहलगाम हमले के खिलाफ भारत का ऑपरेशन सिंदूर ————————- ये खबर भी पढ़ें… लोकसभा में राजनाथ बोले-पाकिस्तान से सीजफायर दबाव में नहीं किया:हमारा मकसद आतंकी ठिकाने तबाह करना था; सेनाओं ने अपना लक्ष्य हासिल किया संसद में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ ने बताया, ‘हमने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा। सेना ने आतंकियों से हमारी माताओं-बहनों के सिंदूर का बदला लिया।’ उन्होंने कहा, ‘यह सिंदूर की लाली शौर्य की कहानी है। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकी और हैंडलर मारे गए। हमने पूरा ऑपरेशन 22 मिनट में पूरा कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…


