अमृतसर| भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदर्श शर्मा लवली ने कहा कि बीती रात भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक किए जाने की कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने निर्दोष लोगों का बदला लेना शुरू दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना से देश के साथ पूरे विश्व के लोगों में आक्रोश था। यह स्ट्राइक पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीयों के परिवारों के लिए मरहम का काम करेगा।


