सेना की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग:कोंडागांव में 30 मार्च से शुरू होगा निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण; पूरे प्रदेश के लिए खुला रहेगा

कोंडागांव में अग्निवीर और अन्य सुरक्षा बलों की भर्ती की तैयारी के लिए निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण का सातवां चरण 30 मार्च से शुरू होने जा रहा है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव की यह पहल युवाओं को सशस्त्र बलों में करियर बनाने का अवसर प्रदान करेगी। पूर्व सैनिकों द्वारा दिया जाने वाला यह प्रशिक्षण युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। इससे वे अग्निवीर और अन्य सुरक्षा बलों की भर्ती प्रक्रिया में सफल हो सकेंगे। यह प्रशिक्षण न केवल कोंडागांव बल्कि बस्तर संभाग और प्रदेश के अन्य जिलों के युवाओं के लिए भी खुला है। रोजाना 2 घंटे की ट्रेनिंग प्रशिक्षण विकास नगर स्टेडियम में प्रतिदिन सुबह 5:30 से 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पूर्व सैनिक सुब्रत सहा और सूरज यादव के मुताबिक, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के युवक और युवतियों को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करना है। पंजीकरण कराने की अपील परिषद ने सभी इच्छुक युवाओं से इस निःशुल्क प्रशिक्षण में भाग लेने और पंजीकरण कराने की अपील की है। यह राष्ट्र सेवा में योगदान देने का एक बेहतरीन अवसर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *