सेना के जवानों ने किया शहीद की बेटी का कन्यादान:आतंकी हमले में जान गंवाई थी, पंजाब के 50 जवान नोएडा में शादी में शामिल

ग्रेटर नोएडा के डाबरा गांव में मंगलवार को शहीद सुरेश सिंह भाटी की बेटी की शादी हुई। पंजाब से सेना के 50 जवान इस समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा आये थे। उन्होंने शहीद की बेटी का कन्यादान किया। फंक्शन की पूरी जिम्मेदारी संभाली। यह दृश्य देखकर शादी में आए लोग भावुक हो गए। सबसे पहले ये दो तस्वीरें देखिए अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला मंगलवार को शहीद सुरेश भाटी की बेटी मुस्कान की शादी ग्रेटर नोएडा के कासना गांव निवासी पवन चपराना से हुई। शादी में शामिल होने के लिए सेना के जवानों को भी निमंत्रण भेजा गया था। जिसके बाद वह शादी में शामिल होने के लिए घर पहुंचे थे। उन्होंने शादी के दौरान पिता की सभी रस्में निभाई। जवानों ने शहीद सुरेश भाटी की बहादुरी के किस्से सुनाए और उनके बेटे हर्ष भाटी को भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने के लिए प्रेरित किया। यह शादी आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बनी हुई है। शहीद सुरेश सिंह भाटी के भाई पवन भाटी ने बताया कि सुरेश सिंह भाटी 2006 में कश्मीर के बारामूला में एक आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। उनका बेटा हर्ष भाटी भी सेना में है और वर्तमान में बारामूला में ही तैनात होकर देश सेवा कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *