सेना पर कमेंट करने वाले प्रोफेसर खान गिरफ्तार:हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं- दादा मुस्लिम लीग को फंडिंग करते थे, यूनिवर्सिटी पद से हटाए

हरियाणा में सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कमेंट करने वाले एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सोनीपत पुलिस ने दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से गिरफ्तार कर लिया है। अशोका यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले इस प्रोफेसर ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर भी आपत्तिजनक पोस्ट की थी। सोनीपत के DCP नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रोफेसर अली खान के खिलाफ राई थाना में 2 अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। पहली FIR जठेडी गांव के सरपंच की शिकायत पर हुई है। दूसरी FIR महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया की शिकायत पर दर्ज की गई। कोर्ट में पेश कर उन्हें 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है। उधर, महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि अली खान के दादा मुस्लिम लीग को फंडिंग करते थे। अशोका यूनिवर्सिटी को तुरंत उन्हें हटाना चाहिए। कर्नल सोफिया और व्योमिका सिंह देश की बेटी हैं। प्रोफेसर द्वारा शर्मनाक भाषा का प्रयोग बेहद शर्मनाक था। पुलिस की ढिलाई के चलते उस दिन महत्वपूर्ण मिशन रह गया था। इसलिए कमिश्नर का तबादला हुआ। प्रोफेसर के वकील बोले- हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट भी जा सकते हैं
प्रोफेसर अली खान की तरफ से एडवोकेट कपिल देव ने वकालत की। उन्होंने कहा कि ऐसे केसों में आमतौर पर 5 बजे तक का समय होता है, लेकिन यहां रात करीबन 9 बजे तक कार्रवाई चली है। वकील का कहना है कि पुलिस ने 146 और 147 FIR में पुलिस कस्टडी रिमांड की डिमांड की थी। कोर्ट ने FIR-146 में न्यायिक हिरासत, महिला आयोग के चेयरपर्सन की ओर से करवाई 147 FIR में 2 दिन की पुलिस कस्टडी दी है। परसों दोपहर 2 बजे उन्हें फिर से पेश किया जाएगा। अगली कार्रवाई बेल के लिए रहेगी। हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में भी जा सकते हैं। वकील अनुज ने कहा- कुछ दस्तावेज रिकवर किए जाएंगे
वहीं, सरकारी वकील अनुज मलिक का कहना है कि 7 दिन की पुलिस रिमांड की डिमांड की गई थी, लेकिन कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस कस्टडी दी गई है। कोर्ट ने कहा है कि अगर आगे आवश्यकता होगी तो आगे देख लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2 दिन की इन्वेस्टिगेशन में कुछ दस्तावेज और अन्य सामग्री रिकवर की जानी है। सरपंच की शिकायत की 2 अहम बातें… अब पूरा मामला सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें…. प्रोफेसर ने की थी ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी
7 मई 2025 को सोनीपत की राई एजुकेशन सिटी में स्थित अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान ने सोशल मीडिया सहित विभिन्न सार्वजनिक मंचों पर ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में कुछ टिप्पणियां की थीं। अली खान ने उन 2 महिला सैन्य अधिकारियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं थीं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग की थी। महिला आयोग ने लिया संज्ञान, नोटिस भेज पेश होने काे कहा
12 मई 2025 को हरियाणा राज्य महिला आयोग ने प्रोफेसर के सोशल मीडिया पोस्ट का खुद संज्ञान लिया। आयोग ने उनके बयानों को भारतीय सेना में कार्यरत महिला अधिकारियों के प्रति अपमानजनक और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने वाला माना। इस पर महिला आयोग की ओर से सख्त प्रतिक्रिया आई। ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एसोसिएट प्रोफेसर अली खान को आयोग ने 14 मई को पेश होने का आदेश दिया था। मगर वो पेश नहीं हुए। आयोग चेयरपर्सन पहुंची थीं यूनिवर्सिटी, नहीं मिली सुरक्षा
15 मई 2025 को रेणु भाटिया जांच करने अशोका यूनिवर्सिटी आईं थी। यहां वे करीब ढाई घंटे तक राई के रेस्ट हाउस में पुलिस का इंतजार करती रहीं। उन्हें न तो महिला SHO मिलीं और न ही ACP भेजा गया था। भाटिया ने इसे सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए नाराजगी जताई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें यूनिवर्सिटी दौरे के दौरान सुरक्षा नहीं दी गई। उनका 11 बजे पहुंचने का समय तय था, लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण वे ढाई घंटे देर से पहुंचीं। उन्होंने इसकी शिकायत डीजीपी से भी की थी। हटाई गई सोनीपत की पुलिस कमिश्नर नाजनीन भसीन
आयोग चेयरपर्सन की शिकायत को हरियाणा पुलिस विभाग ने गंभीरता से लिया। 17 मई 2025 को आदेश जारी कर नाजनीन भसीन को सोनीपत पुलिस कमिश्नर पद से हटा दिया गया। अब उन्हें आईजी स्टेट क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उनकी जगह एडीजीपी ममता सिंह को सोनीपत का अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक रूटीन ट्रांसफर है। प्रोफेसर ने पोस्ट में ये बातें लिखीं.. ———————————– अशोका यूनिवर्सिटी विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रेणु भाटिया ढाई घंटे पुलिस का इंतजार करती रहीं:अशोका यूनिवर्सिटी जाना था; वहां पहुंची तो सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला प्रोफेसर नहीं मिला ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद हरियाणा महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए। इस पर आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया खुद ही टीम के साथ अशोका यूनिवर्सिटी पहुंच गईं, लेकिन यहां उन्हें पुलिस का ढाई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उन्हें न तो महिला SHO मिलीं और न ही ACP भेजा गया। भाटिया ने इसे सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए नाराजगी जताई। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *