सेना प्रमुख द्विवेदी ने लक्ष्यराज सिंह को सैन्य सम्मान से नवाजा

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को विशेष पुरस्कार से नवाजा। सेना ने यह सम्मान कोविड जैसी विषय परिस्थितियों में सेना को दो हाईटेक एंबुलेंस भेंट करने के साथ समाज सेवा, शिक्षा, महिला शिक्षा, चिकित्सा, महिला स्वच्छता प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन के क्षेत्र में 9 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स स्थापित करने के लिए प्रदान किया है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने जनरल द्विवेदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि मेवाड़ की शौर्य परंपरा आज भी भारतीय सेना में 9वीं बटालियन द ग्रेनेडियर्स (मेवाड़) के रूप में जीवंत है। मेवाड़ राजघराने और इस बटालियन के बीच ऐतिहासिक, भावनात्मक और परंपरागत मजबूत रिश्ता भी अनूठा है। मेवाड़ी परंपरा को पुरस्कार : सेना को भेंट की थी एंबुलेंस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *