जांजगीर | सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 10 से 24 जनवरी तक बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब धमतरी में थल सेना भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली के लिए जून 2025 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) कराई गई थी। सीईई में सफल अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षण और अन्य भर्ती प्रक्रियाएं 24 जनवरी तक चलेंगी।


