धमतरी| राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने मंडी क्षेत्र में जांच की। पालेश्वर साहू कंडेल, डोमार साहू पीपरछेड़ी द्वारा अवैध धान संग्रहण करते मिलने पर मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। दोनों के पास 38-38 कट्टा धान अवैध मिला, जिस पर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया। एक अन्य प्रकरण में सिद्धार्थ एग्रो प्रोडक्ट सेन्हाभाठा निवासी दिलीप बाफना के परिसर में 128 कट्टा धान अवैध रूप से मिला। सभी प्रकरणों पर अवैध भंडारण पाए जाने पर मंडी अधिनियम 1972 के तहत कड़ी कार्रवाई की गई।


