सेन की हत्या के शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

बारां| राष्ट्रीय नाई महासभा जिला बारां द्वारा छबड़ा निवासी अंकुश सेन की हत्या के विरोध में एडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देकर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी व पीडित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। जिला प्रवक्ता हेमराज सेन ने बताया कि सेन समाज के लोगों ने अंकुश सेन की हत्या पर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही जिला प्रशासन से मांग की है कि मुख्य आरोपी के साथियों को भी पुलिस प्रशासन तत्काल गिरफ्तार करें। युवा बेटे की हत्या से परिजन व्यथित है। परिवार को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। पीडित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद सेन, प्रदेश सचिव डॉ. हेमराज सेन, सचिन रामू सेन, जिला अध्यक्ष राधेश्याम सेन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिशंकर सेन शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *