बालोद| प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों एवं श्रमिक वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत नाई (सेन) समाज के प्रशिक्षणार्थियों को सेलून एवं पार्लर व्यवसाय से संबंधित रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया गया। एक सप्ताह के प्रशिक्षण बाद प्रशिक्षणार्थियों को मेहनताना की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। योजना की विशेषता यह रही कि लाभार्थियों को बिना गारंटी ऋण की सुविधा दी गई, जिससे उन्होंने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया। योजना के अंतर्गत सेलून व्यवसाय से संबंधित टूल किट का वितरण डाकघर के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पोस्ट मास्टर जयप्रकाश जायसवाल ने योजना की जानकारी दी। टूल किट प्राप्त करने वालों में लालचंद नूनीवाल, विक्की भारद्वाज, मुकेश कौशिक, मनोज श्रीवास, हेमंत सेन, मोती सेन, कमल नारायण कौशिक, चीकू सेन, रोशन कौशिक सहित अन्य प्रशिक्षणार्थी शामिल रहे।


