सेमरसोत अभ्यारण में 30 हजार की इमारती लकड़ी जब्त:वन विभाग ने औजार भी बरामद किए, इधर दुकान में चोरी करने वाले 5 अरेस्ट

बलरामपुर में सेमरसोत अभ्यारण के कोदौरा रेंज में वन विभाग की टीम ने लगभग 30,000 रुपए की अवैध इमारती लकड़ी और फर्नीचर निर्माण के औजार जब्त किए हैं। यह कार्रवाई घाघरा बीट अंतर्गत ग्राम झलारिया के पटेल पारा में की गई है। दरअसल, सूचना के आधार पर टीम ने भागी और अर्जुन यादव के घरों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान, घरों से 3 नग बीजा लट्ठा, 24 नग साल चिरान, 39 नग बीजा चिरान सहित भारी मात्रा में अवैध इमारती लकड़ी बरामद की गई। इसके अलावा फर्नीचर बनाने के औजार भी जब्त किए गए। जब्त की गई वनोपज का कुल अनुमानित कीमत लगभग 30,000 रुपए है। वन विभाग ने इस मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 और वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत पीओआर (वन अपराध रिपोर्ट) दर्ज की है। वाड्रफनगर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया वाड्रफनगर पुलिस ने एक चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। यह घटना वाड्रफनगर बाजार में एक दुकान से हुई थी, जहां से सरसों तेल, रिफाइंड तेल और महुआ सहित कुल 10,060 रुपए का सामान चोरी हुआ था। यह वारदात 23 नवंबर 2025 की रात को हुई थी। अजय यादव ने अपनी दुकान-ठेला बंद कर घर लौटने के बाद 25 नवंबर को दुकान खोली तो पाया कि साइड की करकट काटकर अज्ञात चोरों ने सामान चुरा लिया था। शिकायत पर पुलिस ने धारा 305, 331(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया। इन्हें किया गया गिरफ्तार पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया। इनमें मनजीत कुमार कुशवाहा, सीताराम प्रकाश कुशवाहा (25), चंद्रिका कुशवाहा (21), संदीप कुमार कुशवाहा (21) और विशाल कुशवाहा (20) शामिल हैं। सभी कोतराही, बेतो और पेंडारी के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के पास से चोरी किया गया महुआ, कैश और अन्य सामान के साथ-साथ प्लास, रिंच और पाना जैसे औजार भी बरामद किए हैं। बाकी चोरी के सामान की तलाश जारी है। सभी पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *