सेमरिया नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी:बीजेपी प्रत्याशी को 746 वोटों के अंतर से हराया, कुशवाहा बनीं अध्यक्ष

रीवा जिले की सेमरिया नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। नए कानून के तहत पहली बार जनता द्वारा सीधे चुने गए अध्यक्ष पद के इस चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि बीजेपी को करारा झटका लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी पद्मा रोहिणी कुशवाहा ने बीजेपी उम्मीदवार को 746 वोटों के अंतर से हराकर नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया है। इससे पहले यह सीट बीजेपी के पास थी। दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर थी यह मुकाबला केवल अध्यक्ष पद का नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिष्ठा का भी था। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा और भाजपा के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी दोनों ने ही अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया, बावजूद परिणाम कांग्रेस के पक्ष में गया। जीत के बाद पहला बयान चुनाव परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद्मा रोहिणी कुशवाहा ने जीत को व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता सेमरिया की जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अध्यक्ष के रूप में उनकी प्राथमिकता समावेशी विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान रहेगा। साथ ही शहर की बुनियादी सुविधाओं—जैसे स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं—पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सेमरिया नगर परिषद में कांग्रेस की यह जीत बीजेपी के लिए बड़ा राजनीतिक संकेत मानी जा रही है। खासकर तब, जब यह चुनाव सीधे जनता के मतदान से हुआ और सीट पहले बीजेपी के पास थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *