सलुम्बर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने 10 मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इनमें से 3 मकानों में लाखों रुपए की सोना-चांदी की ज्वैलरी और नकदी ले गए। जबकि बाकी 7 सूने मकानों में सामान बिखरा था। कोई कीमती सामान नहीं था। सूचना पर सुबह सेमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई। रात में एक साथ 10 मकानों में हुई चोरी की इस वारदात के बाद ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से प्रभावी गश्त करने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। परिवार शादी में गया, पीछे से चोरों ने बोला धावा
जोशी दमावत मोहल्ले में तोलाराम पिता शंकर जोशी और उनका परिवार सेमारी में ही रिश्तेदार के यहां शादी में गया था। पीछे से चोर ताला तोड़कर घर में घुसे। 6 तोला सोना और चांदी की ज्वैलरी ले गए। चांदी में 20 तोला गले की नागली, 20 तोला पायजेब, 4 चांदी के सिक्के, 4 नग 4 तोला गजरी, 70 तोला कडला सहित 1.17 हजार रुपए नकद ले गए। वहीं, सुथार मोहल्ले में सुरेश पिता गोविंद सुथार के घर विवाह का आयोजन होने से लोग घर के आंगन में नाच रहे थे। तभी एक युवक तीसरी मंजिल से 50 हजार रुपए नकदी चुराकर ले गया। एक महिला जब उस कमरे गई और उसे चोरी करते देख चिल्लाई। तभी चोर दूसरी छत पर भागते हुए फरार हो गया। इसी तरह सदर बाजार स्थित सदर बाजार स्थित महेश कुमार माहेश्वरी के यहां से भी चोर आधा तोला सोने के टॉप्स और 32 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। इसके अलावा चोरों ने नरेश औदिच्य सहित 7 मकानों में तो तोड़े। इनमें कोई कीमती सामान नहीं मिला। इनमें से 5 मकान मालिक मुंबई और 2 अहमदाबाद रहते हैं।


