झारखंड चेस्ट फिजिशियन एसोसिएशन की ओर से लंग कैंसर पर सेिमनार का आयोजन किया गया। 12 फरवरी को शहर के एक होटल में हुए इस कार्यक्रम में रांची और आसपास के करीब 25 चिकित्सक शामिल हुए। यह कार्यक्रम छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. अत्री गंगोपाध्याय और करकट रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजेश सिंह ने करवाया। इसमें अन्य चिकित्सक डॉ. निशित कुमार, डॉ. योगेश जैन, डॉ. सुप्रोवा चक्रवर्ती, डॉ. अनीश चौधरी, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. श्वेता वर्मा, डॉ चंद्रशेखर ने अपने विचार रखे। चिकित्सकों ने बताया कि लंग कैंसर के रोगियों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसका कारण धूम्रपान के अलावा वाहनों से फैलने वाला प्रदूषण प्रमुख है। ये अब बुजुर्गों की बीमारी नहीं रही, 25 से 40 साल की उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसकी जांच रांची में हो पा रही है और इसका इलाज भी हमारे राज्य में उपलब्ध है।


