अब हर सेलिब्रेशन में केक जरूरी हिस्सा बन गया है। क्रिसमस पर शहर के रेस्त्रां, कैफे और होटल्स में जिंजर, ऑरेंज, लेमन पील और ड्राई फ्रूट्स से बने प्लम केक तैयार हैं, जिनकी तैयारी 2–3 महीने पहले शुरू होती है। इस बार पारंपरिक प्लम केक के साथ फ्रूट-बेस्ड, बेरी, लो-शुगर, एगलेस और कस्टमाइज्ड डिजाइन केक पसंद किए जा रहे हैं। क्लासिक रेसिपी को मॉडर्न ट्विस्ट देकर नए फ्लेवर और प्रेजेंटेशन में पेश किया जा रहा है। क्रिसमस पर सिटी रिपोर्टर ने शेफ्स से जाना कि केक की वैरायटी, साइज और रेट में क्या बदलाव आए हैं। शेफ्स के अनुसार, अब लोग केक पर उतना ही खर्च करने को तैयार हैं, जितना मेन कोर्स पर करते हैं। मार्केट में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी फ्लेवर की डिमांड बढ़ी है। फ्रेश फ्रूट्स, क्रीम चीज़ और चॉकलेट गनाश के कॉम्बिनेशन में स्पेशल क्रिसमस केक पेश किए जा रहे हैं। CB expert पेस्ट्री शेफ तेजस्वी चंदेला }रिसर्च रिपोर्ट… कपकेक और स्लाइस केक की डिमांड : मोर्डोर इंटेलिजेंस के अनुसार 2.1 बिलियन डॉलर का इंडियन केक मार्केट 2030 तक 3.95 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। स्पॉन्ज और फुल केक सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, जबकि कपकेक और स्लाइस केक की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। साउथ इंडिया में हेल्दी और कीटो केक ट्रेंड में हैं। ऑनलाइन ऑर्डर और क्विक डिलीवरी ने मार्केट को बढ़ावा दिया है। फ्लेवर और टेक्नोलॉजी में हो रहा बदलाव एक्सपर्ट्स }बेकरी और कैफे के फाउंडर विशाल झालानी, कैफे ओनर दुष्यंत सिंह, एग्जीक्यूटिव शेफ करण सिंह राठौड़ अब कोको परसेंटेज और अलग-अलग चॉकलेट्स के फ्लेवर की डिमांड बढ़ी है। इंपोर्टेड फ्रूट प्यूरी, फ्रेंच-इटालियन चॉकलेट्स और मॉडर्न मोल्ड्स ने केक को नया फ्लेवर दिया है। वेडिंग्स में मल्टी-टियर केक ट्रेंड में हैं। अब इनबिल्ट स्टीम ओवन और एयर फ्रायर जैसी टेक्नोलॉजी से बेकिंग आसान हो गई है। }घर पर बनाएं ऑरेंज-स्पाइस डार्क चॉकलेट केक : अखरोट/बादाम, अंजीर, क्रैनबेरी, किशमिश को संतरे के रस और शहद में 1 घंटा भिगो दें। बटर और ब्राउन शुगर को मिक्स करें। फिर इसमें पिघली डार्क चॉकलेट, दूध, मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और दालचीनी, जायफल, लौंग पाउडर, ऑरेंज जेस्ट ब्लेंड करें। अब इसमें भीगे ड्राय फ्रूट्स फोल्ड करें। प्री-हीट कुकर में नमक डालकर 10 मिनट गरम करें, केक टिन में बैटर डालें और ढककर 40–45 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। डार्क चॉकलेट और क्रीम को केक पर ड्रिप करें। अब कैंडिड ऑरेंज स्लाइस, पिस्ता स्लाइस, पाउडर शुगर से गार्निश करें। क्वालिटी को अहमियत, यहां एगलेस केक्स की डिमांड लोग अब सिर्फ वैनिला, स्ट्रॉबेरी या ब्लैक फॉरेस्ट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पिस्ता, रोज, बेरी बेस्ड और सीजनल फ्लेवर्स ज्यादा पसंद कर रहे हैं। विंटर में फ्रेश बेरी केक, स्ट्रॉबेरी ट्रेस लेचेस, टिरामिसू, बनोफी जार्स, सिनेमन रोल्स और चूरोज विद हॉट चॉकलेट जैसी चीजें डिमांड में हैं। जयपुर में एगलेस केक्स की डिमांड ज्यादा है। लोग अब क्वालिटी को अहमियत देते हैं। कोवर्चर चॉकलेट, अच्छी क्वालिटी क्रीम चीज और फ्रेश बटर को पसंद करते हैं। टियर केक्स और वेडिंग केक्स का भी अलग मार्केट बन गया है, जहां दो से दस टियर तक के केक बन रहे हैं। बिस्कॉफ और न्यूटेला जयपुर के फेवरेट हैं, इसलिए मेन्यू में इन्हें शामिल करना जरूरी होता है। लोग अब एक्सपेरिमेंटल हो गए हैं, अच्छे इंग्रेडिएंट्स और यूनिक फ्लेवर्स चाहते हैं और यही केक मार्केट का सबसे बड़ा बदलाव है।


